तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के मालवीय नगर निवासी एक युवक कर्ज की वजह से डिप्रेशन में आकर पिता को संबोधित पत्र लिखकर संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया। पत्र में उसने उस पर पर ज्यादा कर्ज होने व मम्मी और चाची से भी पैसा उधार लेकर चुका नहीं पाने की बात लिखी है। साथ ही पडरौना के झाड़-फूंक करने वाले एक सोखा का जिक्र करते हुए भोजपुरी में बताया है कि जबसे सोखा ने उसे देखा है, तबसे उसका दिमाग काम नहीं कर रहा है। परिजनों ने सेवरही पुलिस को तहरीर दी है।
सेवरही नगर पंचायत के वार्ड 15 मालवीय नगर निवासी बृजकिशोर तिवारी ने सेवरही पुलिस को सौंपे तहरीर में बताया है कि उसका बड़ा पुत्र गुलशन तिवारी उर्फ अनिकेत तिवारी बृहस्पतिवार की देर शाम घर से लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी कहीं पता नहीं लग सका है। इसे लेकर परिजन किसी अनहोनी को लेकर चिंतित हैं। परिजनों के अनुसार युवक के कमरे से एक हस्तलिखित पत्र मिला है। इसे गुमशुदा युवक ने अपने पिता को संबोधित कर लिखा गया है। लापता हुए युवक ने पत्र में लिखा है कि-पापाजी हमरा के माफ कर देई, हमरा दिमाग काम नईखे करत, हमरा के खोजेम मत और पूरा जगह हल्ला मत करब की गुलशनवा भाग गइल, हम जा तानी कहि, हमरा पर ज्यादा कर्ज हो गइलबा। हम मम्मी और चाची से पैसा लेकर केहू के नईखे देहले, हमार दिमाग काम नईखे करत, जब से पडरौना वाला सोखवा देखले बा। मम्मी से कह देब घबराई मत हम आ जाइब और अगल-बगल केहू से कुछ कहब ना, हमरा जिंदगी के का बा, शुरुवे से दु:ख काटत-काटत जिंदगी बीत गईल। हमरा के माफ करी।
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।