फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर के युवक की ओडिशा में मौत

Mon, 04 May 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकीनगर। रोजगार की तलाश में ओडिशा गए कसया थाना क्षेत्र के शिवपुर के युवक की संदिग्ध हालात में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। समसुद्दीन (30) 24 अप्रैल को ठेकेदार के माध्यम से ओडिशा की एक कंपनी में काम करने गया था। बताया जा रहा है कि 2 मई की शाम करीब 5 बजे वह कंपनी परिसर में पानी पीने गया, तभी अचानक उसे तेज खांसी आने लगी और उसके मुंह से खून निकलने लगा। वह मौके पर ही गिर गया। उसके साथी आलमगीर ने कंपनी के सुपरवाइजर को सूचना दी। उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

साथियों ने शाम करीब साढ़े छह बजे परिजनों को फोन पर सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार शव आज दोपहर में गांव पहुंचने की संभावना है। समसुद्दीन अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें