फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आज बंद हो जाएगी गोरखपुर अलीपुरदुआर एक्सप्रेस

Mon, 04 May 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रूट पर 18 अप्रैल से तीन मई के बीच गोरखपुर-अलीपुरदुआर समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन सोमवार को अंतिम फेरा पूरी कर बंद हो जाएगी। इसके पहले गोमतीनगर-कोलकाता एक्सप्रेस दो फेरा और गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस बंद हो चुकी है। लालकुआं-कोलकाता और छपरा-पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन अभी चल रही है।
विज्ञापन

गर्मी में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए थावे-कप्तानगंज रेलमार्ग पर पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी दी गई थी। 13 फेराें के लिए लालकुआं-कोलकाता साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, 15 फेराें के लिए छपरा-पठानकोट, तीन फेरे गोरखपुर-कोलकाता व तीन फेराें के लिए गोरखपुर-अलीपुरदुआर और दो फेरों के लिए गोमतीनगर-कोलकाता साप्ताहिक समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। इनमें से 12 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच तीन फेरे चलकर गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन और 22 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच दो फेरे चलकर गोमतीनगर-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन बंद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें