दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मठिया माफी गांव का युवक बुधवार की शाम गांव के अन्य युवकों के साथ चाफ माइनर में कुंटी टोला के पास नहाते समय पानी के बहाव में चला गया और लापता हो गया गया। अन्य युवकों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे गांव वालों ने युवक की तलाश शुरू कर दी। देर रात उसका शव बरामद हुआ।
मठिया माफी गांव निवासी अफजल अंसारी उर्फ लुड्डू (20) बुधवार दोपहर दो बजे गांव के युवकों के साथ स्नान करने चाफ नहर के कुटी टोला के पास गया था। स्नान करने के दौरान शाम करीब चार बजे वह गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे और लापता युवक की तलाश करने लगे। शाम करीब छह बजे तक युवक का पता नहीं चल सका। सूचना पर आई पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी, लेकिन शाम तक एसडीआरएफ की टीम नहीं पहुंच सकी थी। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों ने युवक का शव बरामद हुआ है।