फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नदी में डूबा युवक, तलाश जारी

Tue, 14 Oct 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रहसू बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के रहसू जनूबी पट्टी के पुरैना घाट पुल के समीप सोमवार को एक व्यक्ति नदी पार करते समय डूब गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लाेगों ने नदी में ढूंढ़ने का काफी प्रयास किया। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

चौराखास थाना क्षेत्र के गांव रहसू जनूबी पट्टी के मुसहर बस्ती निवासी बासदेव प्रसाद (40) दिन में करीब 11 बजे जंगल में लकड़ी काटने के लिए गए थे। जंगल में लकड़ी काटने के बाद घर जाने के लिए नदी पार करते समय पानी के बहाव में फंस गया तैरने की कोशिश की, लेकिन डूब गया।
मछली मार रहे लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन बचाया नहीं जा सका। डूबने की सूचना पर परिजन नदी के घाट पर पहुंच कर स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में काफी ढूंढ़ा गया। लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद तलाश कराने में जुट गई। इस संबंध में चौराखास एसो अजय कुमार पटेल ने बताया की स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी पार कर रहा था, लेकिन किसी ने डूबते हुए नहीं देखा। स्थानीय लोग तलाश किए है पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें