सिधुआ सुखपुरा रेगुलेटर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में डूबे युवक की खेज बीन करती एसडीआरएफ टीम।स्रोत-
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में सोमवार दोपहर सिधुआ सुखपुरा रेगुलेटर के पास एक युवक बकरी को बचाने के प्रयास में नहर के गहरे पानी में डूब गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रही, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
जानकारी के अनुसार, जंगल बनवीरपुर निवासी शाहिद अली का 18 वर्षीय पुत्र मेहताब राजा सोमवार दोपहर में शेख टोलिया गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे बकरी चराने गया था। चराते समय एक बकरी नहर की पटरी के किनारे गहरे पानी के तेज बहाव की तरफ चली गई।
बकरी को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में मेहताब का पैर अचानक फिसल गया और नहर के गहरे पानी में अंदर चला गया। युवक के डूबने की जानकारी होने पर आसपास के लोगों जुट गए। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई, तत्काल घटनास्थल पर आई पुलिस ने स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी। एसडीआरएफ टीम के गोताखोरों देर शाम तक नहर के गहरे पानी व तेज बहाव के बीच डूबे युवक की तलाश करते रहे, लेकिन युवक मिला नहीं। वहीं, मेहताब के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि डूबे युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा जाएगा, जब तक उसे ढूंढ़ न लिया जाए।
सिधुआ सुखपुरा रेगुलेटर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में डूबे युवक की खेज बीन करती एसडीआरएफ टीम।स्रोत-