फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Tue, 23 Jun 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। क्षेत्र के गांव कुरमौटा के टोला मंझरिया में रविवार की रात 35 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
विज्ञापन


यहां के अजय गुप्ता पुत्र श्रीकांत गुप्ता रोजी-रोटी के लिए विदेश में नौकरी करते थे। एक सप्ताह पूर्व वह परिवार के साथ गांव आए थे। रविवार की शाम उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अजय तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और माता-पिता व भाइयों से अलग रहते थे। उनके माता-पिता को लकवा मार दिया है। एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि शव को पोेस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें