फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Sat, 21 Dec 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरा युवक बाइक लेकर फरार हो गया। लोगों ने घायल युवक को अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस को फोन किए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एंबुलेंस डेढ़ घंटे विलंब से आई, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

युवक अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। इसकी जानकारी होने पर परिजन और रिश्तेदार पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के गनेशीपट्टी गांव निवासी बिकाऊ (35) नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मिठहा गांव में अपने ससुराल गया था। शुक्रवार की शाम को ससुराल से अकेले बाइक से घर लौट रहा था।
अभी वह खांव खड्डा और रेलवे क्रॉसिंग के बीच पहुंचा था कि विपरित दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर हो गई। सिर पर हेलमेट नहीं होने के कारण बिकाऊ गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर गिरकर अचेत हो गया। वहीं दूसरा युवक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

बिकाऊ विदेश में काम करता था। कुछ माह पहले घर आए थे। इनकी पत्नी और चार बच्चे हैं। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पडरौना कोतवाल रवि राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें