फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क किनारे रखे बैरिकेड से टकराकर युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर

विज्ञापन
दुर्घटना में अभिषेक की मौत के बाद ,दरवाजे पर संवेदना जताने पहुंचे लोग।
विज्ञापन
खड्डा। खड्डा-मदनपुर मार्ग पर सिसवा गोपाल गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। दोनों को तुर्कहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन में चीख-पुकार मच गई। खड्डा थाना क्षेत्र के गैनही जंगल गांव निवासी अभिषेक शर्मा (21) अपने साथी करन शर्मा (22) के साथ बृहस्पतिवार देर रात खड्डा रेलवे स्टेशन पर अपने चाचा को रिसीव करने आया था। वापसी के दौरान दोनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे जबकि उनके चाचा दूसरी बाइक पर थे। इसी दौरान सिसवा गोपाल गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे पुलिस की बैरिकेड से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अभिषेक की सिर में चोट लगने के कारण उसकी स्थिति ज्यादा खराब थी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों व राहगीरों ने दोनों घायलों को तुर्कहां सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक ने हेलमेट नहीं पहना था। वहीं डॉक्टर ने करन की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, वहां उनका इलाज चल रहा है। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम बाद जब शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें