पिपरा बाजार। सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़हरा निवासी अमन मद्धेशिया की करंट की चपेट में आने से सोमवार की देर शाम मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई।
बड़हरा गांव निवासी अमन मद्धेशिया (25) पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े थे और पिता नंदकिशोर मद्धेशिया के साथ अपनी चाय दुकान चलाने में सहयोग करते थे। सोमवार की रात दुकान में एक बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। अमन की अभी शादी नहीं हुई थी और बुजुर्ग पिता को उनसे काफी उम्मीदें थीं। थानाध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाा रहा है।