फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पैतृक संपत्ति से वंचित युवक पहुंचा कलक्ट्रेट, आत्मदाह की कोशिश

Thu, 06 Aug 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। डीएम दफ्तर के मुख्य द्वार पर बुधवार को युवक परिजनों संग पहुंचा और आत्मदाह की कोशिश की। सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों की मुस्तैदी से हादसा बच गया। अधिकारियों ने युवक को समझा-बुझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाते हुए उसे दफ्तर के अंदर ले गए।
विज्ञापन

पड़रौना तहसील क्षेत्र निवासी समशाद अहमद अपनी पत्नी व बच्चों के साथ शिकायती पत्र लेकर डीएम से गुहार लगाने पहुंचे थे। समशाद का आरोप है कि पिता के मौत के बाद उनके भाई इकबाल अहमद ने मां को बहला-फुसलाकर पूरी कृषि भूमि अपने नाम दर्ज करा ली। पीड़ित के मुताबिक, उसे पैतृक भूमि में से एक कट्ठा जमीन भी नहीं दी गई है और पूरा उसके भाई ने अकेले खेती कर कब्जा जमाए हुए है। आरोप है कि हक मांगने पर उसका भाई अभद्रता और गाली-गलौंज पर उतारू हो जाता है। जमीन में हिस्सा नहीं मिलने के कारण उसका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। समशाद ने चेतावनी दी कि यदि उसे हिस्सा नहीं मिला तो वह पूरे परिवार के साथ आत्मघाती कदम उठाने को विवश होगा। अधिकारियों ने मौके पर ही शिकायत पत्र लेकर मामले को शांत कराया। पीड़ित ने डीएम से गुहार लगाई है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर उन्हें पैतृक जमीन में हक दिलाया जाए, जिससे अपने परिवार का गुजर-बसर कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें