फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, सुभाष चौक पर लगा जाम

Thu, 09 Jul 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना शहर के सुभाष चौक पानी टंकी पर चढ़े युवक की सुचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली में पुलिस नहीं होने का आरोप लगाते हुए बुधवार की शाम युवक शहर के सुभाष चौक पर पानी की टंकी पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। सुभाष चौक के मुख्य मार्ग पर भीड़ जुट गई और जाम लग गया।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची कोतवाली और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद युवक नीचे उतरा। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि नशे में युवक ने तिलक चौक पर ठेले वाले से विवाद किया था और पानी की टंकी पर चढ़ गया। इसके चलते शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।
तिलक चौक का निवासी सागर कुमार जायसवाल का उसके भाई से विवाद है। आरोप है कि शाम को वह घर से सुभाष चौक पर आने के लिए निकला तो तिलक चौक पर एक ठेले वाले ने उसकी पिटाई कर दी। इसकी शिकायत लेकर सागर कोतवाली पहुंच गया। उसका कहना है कि कोतवाली में इंस्पेक्टर नहीं थे और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी बात नहीं सुनी।
विज्ञापन

इसके बाद वह सुभाष चौक पुलिस चौकी आया। यहां पर भी पुलिसकर्मियों ने युवक की बात नहीं सुनी। इससे नाराज होकर सुभाष चौक के पास बनी पानी की टंकी पर शाम करीब छह बजे चढ़ गया। पानी की टंकी पर चढ़कर युवक कूदकर आत्महत्या करने के लिए चिल्लाने लगा। यह देख सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग उसे मना कर रहे थे, वह बार-बार कूदने की धमकी दे रहा था। सुभाष चौक पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी ने उसे नीचे उतरने के लिए आवाज लगा रहे थे लेकिन वह किसी की बात नहीं सुन रहा था।
शाम करीब 7 बजे कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी पहुंचे। करीब आधे घंटे समझाने और कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद युवक पानी की टंकी से नीचे उतरा। पुलिस उसे लेकर कोतवाली चली गई। सड़क पर भीड़ होने के कारण करीब छह बजे से 7.30 बजे तक आवागमन ठप रहा। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें