फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल

Thu, 09 Jul 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कभी तेज धूप तो कभी आसमान में बादल छाने से बढ़ी उमस गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार की सुबह आसमान साफ होते ही सूरज ने तेवर दिखाया। तेज धूप के साथ उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। पसीने से तर-बतर लोग पंखे-कूलर के सहारे दिन काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

दोपहर के समय आसमान में बादल छाने के साथ जिले के रामकोला और कसया समेत कुछ हिस्सों में हल्की बारिश तो कुछ हिस्सों में केवल फुहारें पड़ीं तो उमस और बढ़ गई। वहीं बारिश न होने से खेतों की मिट्टी फटने लगी है। कई किसानों की धान की रोपाई अधूरी पड़ी है और गन्ने के पौधे मुरझा रहे हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे में जिले में अच्छी बारिश होने का अनुमान है।
बुधवार की सुबह से ही धूप खिल गई। सुबह 9 बजे ही तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा और दोपहर तक 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक पहुंच गया। पर असली दिक्कत गर्मी नहीं, उमस है। हवा में नमी 72 प्रतिशत से ज्यादा होने की वजह से पसीना सूख नहीं रहा और चिपचिपाहट बढ़ गई है।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी की वजह से बाजार में दोपहर 12 बजे के बाद सन्नाटा दिखा। रिक्शा चालक, मजदूर और दुकानदार सभी छाया ढूंढते नजर आए। बारिश नहीं होने से किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। धान की रोपाई के लिए खेतों में पानी नहीं है। पंपिंग सेट से सिंचाई करने पर डीजल का खर्च बढ़ गया है।
चैती मुसहरी के किसान केशव मिश्र ने बताया कि 15 दिन से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। सिर्फ फुहारें पड़ी है, खेत की प्यास नहीं बुझी। धान के पौधे पीले पड़ने लगे हैं। अगर दो-तीन दिन में बारिश नहीं हुई तो रोपाई लेट हो जाएगी और पैदावार घटेगी।
बढ़वलिया के महेंद्र पांडेय ने कहा कि गन्ना और मक्का की फसल को भी पानी की जरूरत है। समय पर बारिश न हुई, तो खरीफ की फसल पर सीधा असर पड़ेगा। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि इस समय बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके असर से बुधवार रात या बृहस्पतिवार की सुबह तक पूर्वी यूपी में मानसून सक्रिय होगा। कुशीनगर में 24 से 48 घंटे के अंदर मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें