फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा : बाल उत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, मॉडल और कलाकृतियों ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
जानकीनगर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत पीएमश्री योजना के अंतर्गत दुर्गवलिया स्थित पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रगति मेला-2 बाल उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के मॉडल, हस्तशिल्प की कलाकृतियों और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि बाल उत्सव बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, सहयोग और टीमवर्क की भावना विकसित करने का बेहतर मंच है। विभिन्न स्टॉल, हस्तशिल्प की कलाकृतियां, विज्ञान के मॉडल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा को दर्शाती हैं। ऐसी गतिविधियों से बच्चों को मिल-जुलकर काम करने और सामूहिक प्रयास से लक्ष्य हासिल करने की सीख मिलती है।
उत्सव के दौरान विद्यार्थियों के लिए विज्ञान परियोजना, गणित के खेल, कहानी लेखन एवं वाचन, अखबार निर्माण और मीना मंच से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता और ''सतर्क रहें, सुरक्षित रहें'' विषय पर भी कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सुधीर श्रीवास्तव, शिक्षक रामायन कुमार यादव, दीपक कुमार, प्रिंस त्रिपाठी, योगेंद्र सिंह, सुबोध शुक्ला, अजित मौर्य, संध्या शर्मा, विद्यावती चौरसिया, मोनम यादव और श्वेता यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें