फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक ने कोटेदार पर किया चाकू से हमला, गिरफ्तार

Mon, 22 Jun 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के बटेसरा गांव में घर में घुसे चोर ने पकड़े जाने के डर से महिला पर चाकू से हमला कर भाग गया। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी कसया से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया।
विज्ञापन

बटेसरा के नत्थू यादव की पत्नी सबिता देवी गांव की कोटेदार हैं। भोर में करीब चार बजे वह पशुओं को चारा देने के बाद घर में जूठन लेने पहुंचीं। जैसे ही वह घर में गईं, पहले से मौजूद चोर ने सब्जी काटने वाले चाकू से उनके गले पर हमला कर भाग गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग पहुंचे। परिजन सीएचसी ले गए।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर एसआई संतोष उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान गांव के एक घर में छिपे आरोपी शांतनु निवासी भगवानपुर, जिला गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरोपी की गांव में एक व्यक्ति के घर रिश्तेदारी है। अक्सर यहां आता-जाता रहता था। एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रहीं है। तहरीर के आधार पर जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें