कसया। क्षेत्र के ग्राम नौगावा में विजयादशमी के मौके पर बुधवार को कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें बनारस के अनुज ने बघौचघाट के टिंकू को पटखनी दी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, नगरपालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल ने पहलवानों से हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराया। कुश्ती में बनारस के अनुज यादव ने बघौचघाट के टिंकू और देवरिया के अकरम ने पकहा के सद्दाम को पटखनी दी। इनके अलावा हुई अन्य पहलवानों के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छुटी।
इस दौरान विनोद जायसवाल, डाॅ. लक्ष्मीनारायण जायसवाल, भोला यादव, इस्लाम अंसारी, रिंकू राव, ओमप्रकाश गुप्ता, लक्ष्मण जायसवाल, मनोज जायसवाल आदि मौजूद रहे।