फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेला घूमने आए युवक की सड़क हादसे में गई जान, नाराज लोगों ने चालक को पीटा

Thu, 26 Oct 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-कसया-पडरौना मार्ग पर दमवतिया गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

पडरौना। दशहरे का मेले में घूमने जा रहे युवक की एक्सयूवी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को शांत कराकर वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के धर्मपुर बुजुर्ग गांव निवासी 32 वर्षीय सिकंदर राजभर मंगलवार की शाम को मेले करने के लिए घर से पैदल जा रहा था। अभी वह दमवतिया गांव के पास पहुंचा था कि तेज गति से आ रही एक्सयूवी वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

यह देख वहां मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे वाहन चालक को रोक लिया और उसकी पिटाई करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और चालक को हिरासत में लेकर थाने पर चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिकंदर घर के अकेला कमाऊ सदस्य था। पोस्टमार्टम हाऊस पर गांववालों की काफी संख्या में भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

रविंद्रनगर धूस थाने के इंस्पेक्टर राजेश मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। चालक और वाहन कब्जे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें