फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाटा में पानी में डूबने से किशोर सहित युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों अलग-अलग हुई घटना, कक्षा आठ का छात्र पोखरे में स्नान करते समय डूबा
विज्ञापन

दादी की मौत के दसवें दिन पोखरे किनारे दिन सिर मुंडवाने के बाद नहाने गया था कृष्णा
हाटा। नगर पालिका क्षेत्र में शनिवार की सुबह दो अलग-अलग हादसों में पानी में डूबने से एक किशोर और युवक की मौत हो गई। दोनों घटनाओं की जानकारी मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। कृष्णा कक्षा आठ का छात्र था।
नगर पालिका के वार्ड संख्या दो मुजहना रहीम निवासी जितेंद्र शर्मा की माता का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। शनिवार को दसवीं के अवसर पर परिवार के लोग बाल बनवाने के लिए वार्ड में स्थित पोखरे के पास गए थे। बाल बनवाने के बाद कुछ लोग पोखरे के किनारे लगे हैंडपंप पर स्नान करने लगे जबकि जितेंद्र का बेटा कृष्णा (14) पोखरे में स्नान करने चला गया। काफी देर तक उसके बाहर नहीं आने पर परिजन को अनहोनी की आशंका हुई। तलाश करने पर कृष्णा पानी में बेहोश मिला। आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी हाटा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी घटना नगर पालिका के वार्ड संख्या 20 गोपालपुर में हुई। यहां निवासी राजन सिंह (23) शनिवार सुबह घर से दक्षिण दिशा में ट्रॉम वे लाइन की ओर शौच के लिए गए थे। इसी दौरान वह किनारे स्थित गहरे गड्ढे में गिर गए। जानकारी होने पर परिजन उन्हें लेकर सीएचसी हाटा पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजन के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक ही सुबह हुई इन दो घटनाओं से नगर क्षेत्र में शोक का माहौल है। सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शव को पुलिस कब्जे में ले ली है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें