फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बड़े खिलाड़ियों से कबड्डी के गुर सीख रहे युवा

Fri, 05 Dec 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। गोरखपुर के क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में आयोजित नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में जिले के 50 कबड्डी खिलाड़ियों को खेल विभाग की तरफ से भ्रमण पर ले जाया गया है। वहां पहुंचे यह खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की खेल में बड़े खिलाड़ियों के दांव-पेज को नजदीक से देखकर अपने अभ्यास में शामिल करेंगे। इससे उनके भीतर छिपी प्रतिभा और निखरेगी।
विज्ञापन

क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि गोरखपुर के क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में बृहस्पतिवार को नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें जिला और प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके 50 प्रतिभागियों को भ्रमण पर ले जाया गया। वे वहां राष्ट्रीय प्रतियाेगिता में शामिल खिलाड़ियों के खेलने के तरीके सीखेंगे। वहां से आने के बाद वे स्टेडियम में अपने अभ्यास के दौरान वहां राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के दांव पेज को शामिल करेंगे।
उन्होंने बताया कि इससे उनके भीतर छिपी प्रतिभा उभरकर सामने आएगी। उन दांवपेज का नियमित अभ्यास कर आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें