फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 20 कॉलेजों में अधिक परीक्षार्थी आवंटित होने पर उठे सवाल म

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 के लिए जिले में 162 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी होते ही खामियां सामने आने लगी हैं। प्रधानाचार्य परिषद के मुताबिक, करीब 20 कॉलेजों में क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं। कुछ केंद्र निर्धारित दूरी से अधिक दूर हैं। बोर्ड ने विद्यालयों से ऑनलाइन आपत्तियां मांगी हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए जिले में 162 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी कर दी गई है। सूची जारी कर केंद्र निर्धारण को लेकर आपत्तियां मांगी गई हैं। विद्यालय संचालकों को ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है। इसके बाद डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति आपत्तियों का निस्तारण कर केंद्रों की अंतिम सूची तैयार करेगी।
जिले में 22 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 291 स्ववित्तपोषित समेत कुल 368 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए एक लाख से अधिक परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए 162 विद्यालयों को परीक्षा बनाने के लिए अंतरिम सूची जारी की गई है। पिछले वर्ष जिले में कुल 194 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
वहीं बोर्ड की तरफ से जारी अंतरिम केंद्रों की सूची में बनाए गए केंद्रों में कई ऐसे कॉलेज है, जहां विद्यालय की धारण क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों का आवंटन किया गया है, जबकि कई ऐसे विद्यालय का परीक्षा केंद्र निर्धारित दूरी 15 किलोमीटर से दूर वाले विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है।
प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि यूपी बोर्ड की प्रस्तावित सूची में करीब 20 ऐसे कॉलेजों के नाम शामिल होने की बात सामने आई है, जहां उनकी धारण क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों का आवंटन किया गया है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें