कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कटया निवासी युवक की 11 हजार विद्युत के चपेट में आने से मौत की सूचना पर प?
- फोटो : KUSHINAGAR
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
कठकुइयां(कुशीनगर)। कुबेरस्थान क्षेत्र के कटया के रहने वाले एक युवक की शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का आरोप था कि टूटकर गिरे तार के स्पर्श से युवक करंट की चपेट में आकर जान गंवा बैठा। इसके लिए विद्युत निगम के लोग जिम्मेदार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लोगों ने बताया कि कटया निवासी सीताराम चौरसिया के 45 वर्षीय बेटे धीरज शर्मा घर से गांव के दक्षिण तरफ नहर से होकर चकिया जा रहे थे। लीलापट्टी के पास रास्ते में टूटकर गिरे बिजली के तार में करंट प्रभावित हो रहा था। वह उसी तार के संपर्क में आने से करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। नित्य क्रिया के लिए गए लोगों ने शोर मचाया तो काफी भीड़ जुट गई। बाद में परिजन और फिर सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इधर मौत से पीड़ित के घर कोहराम मच गया। नाराज ग्रामीण घटना के लिए विद्युत निगम के लोगों को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। वृद्घ मां-बाप का रो रोकर बुरा हाल था। ग्राम प्रधान सर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि अगर परिवार को आर्थिक सहायता नहीं मिली तो ग्रामीण आंदोलन करने को विवश होंगे। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।