ठोकर लगते ही मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। लोगों ने बाइक के साथ युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस बाइक एवं युवक को थाने लेकर गई। जबकि बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान का कहना है कि शव पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।