फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में घायल युवक की मौत

Sun, 11 May 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के अरकपुर चौराहे पर शुक्रवार को रात करीब आठ बजे खड़ी ट्राली में पीछे से बाइक भीड़े बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान शनिवार की सुबह करीब 11 बजे मौत हो गई। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव राजमंदिर निवासी 22 वर्षीय विशाल मद्धेशिया और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव अज्ञया निवासी 21 वर्षीय विवेक कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर गोरखपुर से परिक्षा देकर घर जा रहे थे। अभी वे अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के अरकपुर चौराहे पर पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े एक ट्राली में पिछे से भिड़ गई। इससे विशाल मद्धेशिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल विवेक को मौजूद लोगों के सहयोग से अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे हाटा सीएचसी भेजवाया।
विज्ञापन

वहां उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर उन्हें गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया था। वहां भी उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें