अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने उसकी नाबालिग लड़की के गायब होने की सूचना पुलिस को दी, जिस पर अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज किया गया है। थाना क्षेत्र की एक गांव की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन मई को दोपहर करीब बारह बजे उसकी 16 वर्षीय लड़की बिना कुछ बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन करने पर भी कहीं पता नहीं चला।