फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुबई जाने के लिए एयरपोर्ट जा रहे युवक की नोएडा में सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के गड़हिया बसंतपुर गांव निवासी 35 वर्षीय युवक की दुबई जाने के लिए एयरपोर्ट जाते समय नोएडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क पार करते समय वह किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

गड़हिया बसंतपुर निवासी 35 वर्षीय अनिल श्रीवास्तव करीब एक सप्ताह पहले दुबई जाने के लिए घर से निकले थे। वह दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान नोएडा में सड़क पार करते समय किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची नोएडा के सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने गांव के लोगों और परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन और गांव के कुछ लोग नोएडा पहुंचे। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद सोमवार शाम शव लेकर लखनऊ लौटे। लखनऊ में ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें