महिला के कमरे में घुसा युवक, पिटाई
गोड़रिया(कुशीनगर)। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात घर में घुसे एक युवक को घरवालों ने पकड़कर पीट दिया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विशुनपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात एक महिला के कमरे में युव घुस गया। इसकी भनक परिवारवालों को लग गई और उसे पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। विशुनपुरा थाने के एसआई निरंजन राय ने उसे अस्पताल पहुंचाया। एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद