फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अबूधाबी में संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Thu, 04 Jun 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मृतक सोनू यादव की फाइल फोटो।
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग के नोनिया टोला के 26 वर्षीय सोनू यादव की अबूधाबी में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोनू यादव का तीन वर्ष का बेटा और एक मासूम बेटी है। बदहवास परिजनों ने सरकार व स्थानीय प्रशासन से शव को जल्द से जल्द से वतन मंगाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

रोजी-रोटी कमाने सोनू यादव करीब डेढ़ साल पहले अबूधाबी में गया था। वहां पर एक कंपनी में फिटर का काम कर रहा था। वहां उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी मौत के कारण की पुष्टि नहीं हो पाई है। मौत की सूचना पिता भरत यादव के मोबाइल पर किसी ने दी। उन्होंने बताया कि जब मौत की वजह जानना चाहा तो कॉल करने वाले व्यक्ति ने कोई जवाब नहीं दिया। परिजनों का कहना है कि सोनू से चार-पांच दिनों से बातचीत नहीं हो रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें