फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 01 Nov 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के छहूं चौराहा निवासी एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। मौके पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। छहूं चौराहा आजाद अंसारी का 19 वर्षीय बेटा साहिल अंसारी शुक्रवार को अपने घर पर लगे हैंडपंप पर स्नान कर रहा था। अचानक हैंडपंप में करंट उतर गया और उसकी मौत हो गई। हैंडपंप में मोटर लगा था, बारिश होने के चलते उसमें करंट फैल गया। साहिल अपने परिवार का एक कमाऊ सदस्य था।
विज्ञापन

वह मीट की दुकान चलाता था। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि घरवाले शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। घरवालों को शव सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें