गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल नौवगांवा मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। इससे बाइक सवार घायल होकर सड़क पर गिर गया। लोगों ने उसे दुदही सीएचसी भेजवाया, जहां डाक्टर मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के नौवगांवा निवासी 32 वर्षीय सद्दाम शेख मंगलवार की दोपहर दुदही बजार जा रहा था। अभी वह जंगल नौवगांवा जाने वाली मार्ग स्थित महावीर चौक पर पहुंचे ही था कि एक तेज गति से आ रहे वाहन ने ठोकर मार दिया।
इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोग उन्हें दुदही सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर मौका पाकर वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर आई पुलिस शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई।