फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Fri, 24 Apr 2026 06:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात साढ़े दस बजे सड़क हादसे में बाइक सवार मलुकही के 28 वर्षीय चंद्रशेखर गोंड की मौत हो गई, जबकि और 25 वर्षीय सत्येंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी के लिए जूझ रहा है। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

चंद्रशेखर गोंड और सत्येंद्र प्रसाद बाइक से कप्तानगंज से अपने घर लौट रहे थे। हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर सेमरा गांव के पास सामने से आ रहे मिट्टी लदे डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन दोनों को गोरखपुर लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान चंद्रशेखर गोंड की मौत हो गई। सत्येंद्र प्रसाद की हालत नाजुक बनी हुई है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें