फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भोर से पेट्रोल डीजल के लिए लग रही कतार

Fri, 24 Apr 2026 06:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के फटकदौना, भुजैली, ढोलहा, रायपुर व लक्ष्मीपुर सहित आसपास के गांवों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत ने आमजन, खासकर किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात यह हैं कि किसान ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल व कार लेकर रात तीन बजे से ही पेट्रोल पंपों पर लाइन में खड़े हो जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर ईंधन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि पेट्रोल पंप संचालकों की मनमानी के चलते ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राम आशीष, दुर्गेश, विमलेश, कमलेश, रघुनंदन, श्रीनिवास व सत्यनारायण का कहना है कि रात में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध होने के बावजूद पंप संचालक शाम 7 बजे के बाद मशीनें बंद कर देते हैं। इससे लाइन में लगे लोगों को बिना ईंधन लौटना पड़ता है। किसानों का कहना है कि इस समय खेती-बाड़ी का काम जोरों पर है, ऐसे में डीजल की कमी से कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं, रोजमर्रा के कामकाज पर भी इसका असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई करने और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें