फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनियंत्रित ई रिक्शा पलटने से बालक की मौत, परिवार में मची चीख-पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव बरसैना का मामला, प्लाई ले जा रहा था ई रिक्शा
विज्ञापन


अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव बरसैना शनिवार को देर शाम अनियंत्रित होकर पलटी एक ई-रिक्शा की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन बालक को सीएचसी ले गए, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव बरसैना निवासी बृजमोहन सिंह का आठ वर्षीय बेटा राजबीर सिंह सड़क के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान प्लाई लादकर ले जा रही एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। ई रिक्शा की चपेट में आने से सड़क किनारे खेल रहा राजबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने परिवार को घटना की जानकारी दी तो परिजन आनन-फानन में उसे लेकर देवतहा सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद राजबीर को मृत घोषित कर दिया। बालक के मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


इस संबंध में अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

परिवार का इकलौता बेटा था राजबीर
ई रिक्शा की चपेट में आने से मौत का शिकार हुआ मासूम राजबीर सिंह माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार में उससे दो बड़ी बहनें हैं। पिता बृजमोहन सिंह ने बताया कि राजबीर रविवार की शाम घर के बगल में खेल रहा था। तभी अचानक प्लाई लादकर ले जा रही ई रिक्शा अनियंत्रित होकर बेटे के ऊपर ही पलट गई। तेज आवाज सुनते ही परिवार के लोग दौड़े और ई रिक्शा के नीचे से निकालकर राजबीर को देवतहां सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। राजबीर की मां रानी देवी, बड़ी बहन अनामिका और छोटी बहन अंशिका रोते-रोते अचेत हो जा रही हैं। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें