फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: या हुसैन की गूंजीं सदाएं...युवाओं ने दिखाए करतब

Mon, 07 Jul 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया में मुहर्रम पर निकाला गया ताजिया जुलूस।संवाद  
विज्ञापन
पडरौना। मुहर्रम पर मुस्लिम समाज की ओर से पडरौना शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस निकाला गया। खिलाड़ी खेल कौशल दिखाते हुए चल रहे थे। या हुसैन के नारे गूंजते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। डीएम और एसपी विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पडरौना शहर के छावनी, खिरिया टोला, तुरहा टोली, मोगलपुरा, राइनी मोहल्ला, हथिसार मोहल्ला सहित सभी मुस्लिम बहुल इलाकों से ताजिया जुलूस निकाले गए। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

जानकीनगर प्रतिनिधि के अनुसार ताजिया निकाल रहे लोग हाथों में झंडा लिए हुसैन जिंदाबाद, हुसैन का दामन नहीं छोड़ेंगे के गगन भेदी नारे लगा रहे थे।
इससे पूरा वातावरण हुसैन की सदाओं से गूंज रहा था। इसी तरह सिधुआ बांगर भाठ क़र्बला पर भी चौपरिया, साड़ी बुजुर्ग, सोहनरिया, धर्मपुर आदि गावों का ताजिया पहुंचा, यहां भी अखाड़ों के कलाकारों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। पिपराघाट प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को क्षेत्र के पिरोजहा बलूही बाजार, पारसा उर्फ सिरीसीया, मिश्रौली, कोटवा, जगदीशपुर, जयपुर का ताजिया मिलान हुआ। इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए पिपराघाट पुलिस चौकी प्रभारी आकाश सिंह क्षेत्र में भ्रमण करते दिखे। तुर्कपट्टी प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को सुबह आठ बजे महासोन एवं महुअवा कारखाना गांव का ताजिया साधन सहकारी समिति महासोन के परिसर में रखा गया। मातमी जुलूस में अखाड़ों के कलाकारों ने युद्ध कला का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए हर समुदाय के लोगों की भीड़ लगी रही। अहिरौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर, मगडीहा, सेन्दुरिया विशुनपुर घोघरा, गिदहा चक बैरिया, बलुआ, बेन्दुआर लच्छीराय, सखौली, सहजौली, बेदुपार सहित अन्य गांव में रविवार को मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही क्षेत्र में मोहर्रम की दसवी तारीख रविवार को बड़े शिद्दत के साथ ताजीए निकाले गए और कर्बला के जंग में शहीद हुए लोगों के शहादत को याद किया गया। सेवरही क्षेत्र में रविवार मोहर्रम की दसवी तारीख पर बड़े शिद्दत के साथ ताजिये का जुलूस निकाला गया और कर्बला के जंग मे शहीद हुए लोगों के शहादत को याद किया गया। तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार तमकुहीराज कस्बा, डिबनी बंजरवा, मुन्नीपट्टी, दाहूगंज, लतवा बाजार, समउर आदि स्थानों पर मोहर्रम का जुलूस निकाली गया। इस दौरान युवाओं ने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
तिवारी पट्टी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गौरी श्रीराम में रविवार को मुहर्रम के मौके पर ताजिया मेला शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

सीताराम चौराहा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में रविवार को मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। इस दौरान ताजिया मिलान कर युवाओं ने ढोल-ताशे, चकरी और लाठी के साथ शस्त्रकला का प्रदर्शन किया। बोदरवार प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय बाजार के अलावा भलुही, बड़हरा, चकिया, असना, मठिया आदि गांव में रविवार को ताजिया जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें