फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मजदूरों का खाना लेने जा रहे युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

Mon, 07 Jul 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनौली निवासी युवक को रविवार दोपहर में गांव के ही एक युवक ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसको स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बभनौली गांव निवासी सुनील (25) बभनौली-रामकोला सड़क के किनारे मजदूरी का काम कर रहा था। दोपहर में वह मजदूरों के लिए खाना लेने बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसकी बाइक रोककर कहा कि वह भी उसी ठेकेदार के पास मजदूरी करता था और उसका पैसा फंसा है, तुम पैसा दिलवा दो। इस पर वह बोला कि वह पैसा कैसे दिलवा सकता है खुद जाकर मांग लो। इस पर वह बोला कि तो उसे भी साथ ले चले।
विज्ञापन

सुनील ने उसकी बात मानते हुए उसे बाइक पर बैठा लिया और अन्य दोनों मजदूरों को खाना लाने भेज दिया। जब दोनों बाइक से जा रहे थे तो रास्ते में एक सूनसान स्थान पर पहुंचते ही उस युवक ने सुनील पर हमला कर दिया और चाकू मारकर घायल कर दिया। मजदूर की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक गोविंद वहां से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी युवक पिछले तीन-चार दिनों से चाकू लेकर गांव में घूम रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मजदूरों ने 102 एंबुलेंस सेवा को कॉल कर सुनील को सीएचसी कोटवा पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें