फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लैलतुल कद्र की रात रोजेदारों ने की इबादत

Mon, 16 Mar 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। रमजान के पाक महीने के आखिर अशरे में आने वाली लैलतुल कद्र (शबे क़द्र) की रात में रोजेदारों ने पूरी रात इबादत में मशगूल रहे। रोजेदारों ने ने बताया कि मुकद्दस की इस रात में इबादत का विशेष महत्व होता है। इसलिए रोजेदार पूरी रात नमाज, तिलावत-ए-कुरआन और दुआओं में मशगूल रहते हैं। इस दौरान मुस्लिम धर्म मानने वाले लोग मस्जिदों में इकट्ठा होकर अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी और देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगते।
विज्ञापन

क्षेत्र के पिपरा कनक गांव निवासी हाफिज जुहैर रजा गौहरी ने बताया कि लैलतुल कद्र की रात हजार महीनों से बेहतर मानी जाती है। इस रात में की गई इबादत का सवाब अल्लाह तआला कई गुना बढ़ा देते हैं। इसलिए रोजेदार इस रात को ज्यादा से ज्यादा इबादत कर अपनी आखिरत को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। मस्जिदों और घरों में पूरी रात इबादत का माहौल बना रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें