पडरौना। नगर के विभिन्न मोहल्लों में शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त अक्षत वितरित हुआ। इसमें लोगों में पूजित अक्षत और निमंत्रणपत्र दिया गया।
कार्यक्रम संयोजक अनिल ठाकुर ने कहा क करीब पांच सौ वर्ष बाद सनातन धर्मावलंबियों की मनोकामना पूरी हो रही है। 22 जनवरी को श्रीरामलला अपने गर्भगृह में विराजमान होंगे। इस क्षण को देखने के लिए सभी सनातनी उत्सुक हैं। इसके बाद उनके अगुवाई में सह संयोजक सुमित उपाध्याय, मुकेश पांडेय, जिला धर्म जागरण प्रमुख कृष्ण कुमार पांडेय, अभिषेक श्रीवास्तव, अटल श्रीवास्तव, रितेश दुबे आदि ने लोगों को पूजित अक्षत और आमंत्रणपत्र वितरित किया। इस दौरान अमित उपाध्याय, संजय मिश्र, विनोद सिंह, संजय शाही, धनंजय त्रिपाठी, शेषनाथ, अमर जायसवाल, अभिषेक सिंह, विक्की गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सबके राम---शामली के वार्ड छह में अक्षत पुष्प वितरित करते सलमान और हिंदू संगठनों के लोग। संवाद