फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पैदल अयोध्या जा रहे नेपाली यात्रियों का किया स्वागत

Sun, 14 Jan 2024 03:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नेपाल राष्ट्र के जनपद बीरगंज के इनरवा से पैदाल अयोध्या धाम जा रहे दो नेपाली युवक शनिवार को चार दिन बाद पडरौना पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर चेयरमैन प्रतिनिधि ने उन्हें अंग वस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

नेपाल राष्ट के इनरवा निवासी सुहेल राज यादव और राकेश यादव शनिवार की सुबह पडरौना पहुंचे। उन्हाेंने बताया कि भगवान श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व अयोध्या पहुंचने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पडरौना वे चौथे दिन पहुंचे हैं। इसकी जानकारी होने पर चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने उन्होंने माला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान संजय गुप्ता, मिट्ठू मोदनवाल, मनोज चौरसिया, मनोहर मोदनवाल, मोहन मोदनवाल, रवि जायसवाल, आलोक चौबे, बृजेश शर्मा, आलोक विश्वकर्मा, अमित तिवारी, काशी राजभर, मनोज जायसवाल, रवि चौरसिया, चंदन सिंह, विजय राय आदि मौजूद रहे।

असम से अयोध्या जा रहे साइकिल यात्रियों का किया स्वागत
कसया। असम से अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होने साइकिल से जा रहे श्रद्धालुओं का शुक्रवार की रात जानकी धर्मशाला में स्वागत किया गया। रात्रि विश्राम कर शनिवार की सुबह श्रद्धालु गंतव्य के लिए चले गए।
विज्ञापन

31 दिसंबर को असम से तीन साइकिल यात्री विश्वजीत शील निवासी गोस्सी गांव कोकराझार, प्रतीक दास और आदित्य देय निवासी धेकियाजुली सोनितपुर अयोध्या में निर्मित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए असम से साइकिल से निकले हैं। 12 जनवरी की रात जानकी धर्मशाला में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचे, जहां इस्कान मंदिर के सामाजिक कार्यकर्ता राजन कुमार जायसवाल ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर अभिनव सिंह, ममता, पुजारी गोविंद गोपाल दास, संजय साहनी, मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें