फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंख ध्वनि के बीच की महादेव की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शंख ध्वनि के बीच की महादेव की पूजा
विज्ञापन

श्रावण मास के तीसरे सोमवार को सभी शिवालयों में श्रद्धालु उमड़े
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शिवालयों में भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। एक-एक कर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद अनेक श्रद्धालुओं ने रूद्राभिषेक भी किया। शंखध्वनि के बीच महादेव की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
सोमवार को नगर के भारतीय शिवाला मंदिर, बुढ़िया माई मंदिर स्थित शिवमंदिर, राधेकृष्ण मंदिर परिसर स्थित शिवमंदिर, भूतनाथ कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, छावनी स्थित भन्नुनाथ शिवमंदिर, महादेव मंदिर, सिधुआं बाजार स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर, लमुहा स्थित शिवमंदिर, करहिया स्थित शिवमंदिर, बालखंडी स्थित शिवमंदिर सहित अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर प्रशासन की तरफ से भी श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए शिवालय का गर्भगृह सुबह चार बजे ही भगवान भोलेनाथ की आरती कर दर्शन-पूजन के लिए खोल दिया गया। शिव मंदिर में जुटे शिवभक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ जलाभिषेक किया। इसके बाद दूध, बेलपत्र, भांग, धतूर, दुर्बा, अक्षत, फल, मिष्ठान आदि अर्पित कर विधिवत पूजा की। दोपहर बाद शिवालयों के गर्भगृह में श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर में मेला जैसा माहौल रहा है। मिठाई और खिलौने की दुकानों पर अभिभावकों के साथ बच्चे खरीदारी करते दिखे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण माहौल बना रहे, इसके लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से पर्याप्त मात्रा में पुलिस के जवान तैनात किए थे।
विज्ञापन

कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार कुबेरनाथ धाम में शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान शंखध्वनि और भक्तों के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। मान्यता है कि कुबेरनाथ धाम स्थित शिव दरबार में जो श्रद्धालु भक्तिभावना के साथ बेलपत्र, गंगा जल, गाय दूध, दूर्बा, कनेर पुष्प, मदार, पुष्प, गुड़, घी, अक्षत, शहद, रोड़ी, गुलाल आदि पूजन सामग्री के साथ जलाभिषेक करता है। भोलेनाथ उसकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। सुरक्षा के उद्देश्य से एसओ कुबेरस्थान संजय कुमार की अगुवाई में कई अन्य थानों की पुलिस एवं पीएसी के जवान तैनात रहे। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार विरवट कोंहवलिया में कलश यात्रा निकालकर श्रद्धालुओं ने गंडक व बांसी नदी में स्नान कर पूजा की। सेवरही क्षेत्र के बाबा पंचेश्वरनाथ शिव मंदिर शिवाघाट, बाबा बिंदेश्वरीदास शिव मंदिर पकड़ियार पूरबपट्टी, विश्वकर्मा शिवमंदिर लोहामंडी, रामजानकी मंदिर पुरानी पुलिस चौकी चौराहा सहित गल्ला मंडी, बिजली घर, राजेंद्रनगर, तिवारीपट्टी, सिंचाई विभाग, बभनौली, सुमही संतपट्टी, अहिरौलीदान, ब्रह्मपुर, राजपुर, दुबौली, जंगलीपट्टी, दोमाठ, चखनी आदि गांवों में स्थित शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, मायाशंकर निर्गुणायत, पुरुषोत्तम शुक्ल, संजय सिंह, बीरबल शर्मा, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
रामकोला प्रतिनिधि क्षेत्र के भक्तों का दिनभर तांता लगा रहा। कस्बा के धर्म समधा देवी मंदिर परिसर में शिवमंदिर में भक्तों की सुबह पांच बजे से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए रामकोला पुलिस के जवान तैनात रहे। इसी तरह अन्य क्षेत्रों के शिवमंदिरों में भी जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

रुद्राभिषेक के लिए निकली शोभायात्रा
गौरीश्रीराम। क्षेत्र के शिवभक्तों ने श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शोभायात्रा निकाली। इसके बाद गांव के शिवमंदिर में रुद्राभिषेक किया। बीते छह वर्षों से गांव के लोग श्रावण मास के तीसरे सोमवार को क्षेत्र में शोभायात्रा निकालते हैं। बीते वर्ष की तरफ इस वर्ष भी निकली शोभायात्रा को बांसी नदी के गौरी घाट ले जाया गया, जहां से जल भरकर लोग शिवमंदिर पहुंचे और रुद्राभिषेक कर भगवान शिव का पूजन किया। इस दौरान अनिल राय, धर्मेंद्र यादव, ओमप्रकाश बरनवाल, चंदन गिरी, ललित किशोर पांडेय, नथुनी प्रसाद, जयराम कुशवाहा, अभिनंदन गोंड, अंकुश मिश्रा, विजय गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें