फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: श्रमिकों को योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Sun, 31 May 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए शनिवार को सिरसिया खोइया में विशेष जागरूकता एवं पंजीयन अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने जीरो पॉवर्टी परिवारों एवं श्रमिकों को श्रम विभाग में पंजीयन एवं नवीनीकरण कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नजदीकी जन सेवा केंद्र अथवा पंचायत भवन के माध्यम से यूपी बीओसीडब्ल्यू पोर्टल पर पंजीयन कराने की सलाह दी। पूर्व में पंजीकृत श्रमिकों से समय-समय पर नवीनीकरण कराने की अपील की। बढ़ते तापमान को देखते हुए श्रमिकों से विशेष सावधानी बरतने, नियमित रूप से पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की भी अपील की।
कार्यक्रम में पंचायत सहायक अंजली रानी चौबे, शशि शेखर मिश्र, कविता देवी, सरली देवी, गीता देवी, सद्दाम, मीरा देवी, बृजेश, मीना देवी, प्रेमलाल आदि श्रमिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें