फाजिलनगर। कस्बा स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें दुर्गेश राय को लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि दोबारा दायित्व मिलना प्रमाणित करता है कि उनके नेतृत्व में भाजपा जिले में मजबूती से कार्य किया है। उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त होगी। बैठक को पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय, प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पशुपतिनाथ जायसवाल, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला आदि ने संबोधित कर दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
इस दौरान राणा प्रताप सिंह, शेषनाथ मिश्रा, अमलेश तिवारी, डाॅ. कन्हैया शर्मा, श्रीनिवास राय, अनिल जायसवाल, विजय शंकर तिवारी, राणा प्रताप मिश्र, प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, अमरेश सिंह, कुलदीप उपाध्याय, विनय तिवारी, नंदकिशोर पांडेय, दुर्गेश सिंह आदि मौजूद रहे।