पेंटिंग करने के दौरान गिरे मजदूर की मौत
दुदही(कुशीनगर)। स्थानीय कस्बा स्थित एक घर की पेंटिंग का कार्य करते समय एक मजदूर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग उसे दुदही सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विशुनपुरा थानाक्षेत्र के दुदही टोला मैहरवा निवासी भूखल गुप्ता पेंटिंग का कार्य करता था। वह रविवार को कस्बा निवासी एक व्यक्ति के घर पेंटिंग का कार्य करने गया था। घर के दीवार की पेंट करने के दौरान दिन के करीब तीन बजे वह अनियंत्रित होकर जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोग उसे दुदही सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद