फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में भाग 90 व 92 का काम पूरा

Thu, 11 Dec 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। दुदही की बीईओ व एईआरओ रीता गुप्ता ने बुधवार को कहा कि एसआईआर कार्य को पूरी प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक भाग संख्या में पारदर्शिता व शत-प्रतिशत शुद्धता सुनिश्चित की जा रही है। मतदान प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक चरण में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुमही के भाग संख्या 90, 91 व 92 हेतु पंचायत भवन परिसर में चल रहे एसआईआर कार्य की प्रगति का स्थलीय परीक्षण किया और संबंधित कार्मिकों को समयबद्ध ढंग से शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान प्राथमिक विद्यालय दुमही स्थित मतदान केंद्रों पर भाग संख्या 90 में 1153 मतदाताओं में से 803 फार्म ऑनलाइन पंजीकृत मिले, जबकि 349 मतदाता शिफ्टेड अथवा मृतक पाए गए। यहां कार्य पूर्ण मिला। भाग संख्या 92 में 989 मतदाताओं के सापेक्ष 781 फाॅर्म ऑनलाइन थे तथा 208 मतदाता शिफ्टेड या मृत मिले। इस भाग में भी कार्य पूर्ण पाया गया।
भाग संख्या 91 के संबंध में भी प्रगति संतोषजनक मिलने पर उन्होंने संबंधित टीम की सराहना की। निरीक्षण के क्रम में बीईओ ने धर्मपुर पर्वत न्याय पंचायत के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों मठिया भोकरिया उच्च प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला, प्राथमिक विद्यालय पूर्वी टोला व दुमही कंपोजिट एवं प्राथमिक विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की स्थिति जानी।
विज्ञापन

सभी विद्यालयों में शिक्षक, शिक्षामित्र व कर्मी उपस्थित मिले तथा परीक्षा सुचारु रूप से संचालित मिल रही थी। बच्चों की उपस्थिति 90 प्रतिशत से अधिक पाई गई। मेन्यू के अनुसार तहरी मिली व दूध वितरित हुआ था। इस दौरान नोडल बालकृष्ण, प्रधानाध्यापक व्यास मिश्र, प्रणव प्रकाश गिरी, अबरार अहमद, ईश्वरचंद गुप्ता, हरिकेश यादव, बीएलओ सुनीता मणि, पुष्पा देवी, सुनयना, उमेश आर्य, धुरखेली प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें