फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सुकरौली में महिला जन आक्रोश रैली, सैकड़ों महिलाओं ने दिखाई एकजुटता

Thu, 30 Apr 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। क्षेत्र के सेन्दुआर में महिला जन आक्रोश रैली का आयोजन विधायक मोहन वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। रैली में क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लेकर अपने अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।
विज्ञापन

गांव की गलियों से निकली रैली मुख्य मार्गों तक पहुंची, जहां नारी शक्ति–राष्ट्र शक्ति और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। महिलाओं ने बेटियों की सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य को लेकर आवाज बुलंद की।
विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और कई योजनाएं संचालित कर रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान ने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और अपने अधिकारों के प्रति सजग है। इस दौरान बाबुनंदन सिंह, मनोज पाण्डेय और गौरव त्रिपाठी सहित अन्य वक्ताओं ने महिलाओं की एकजुटता को सकारात्मक बदलाव का संकेत बताया।
विज्ञापन

रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और महिलाओं ने अन्याय व भेदभाव के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें