फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Sun, 09 Aug 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सावन में शहर के भारतीय शिवाला मंदिर समेत जिले के शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा है। प्राचीन कुबेरस्थान शिवमंदिर, लम्हुआ शिव मंदिर, करहिया शिव मंदिर सहित सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, भांग, धतूरा, फूल, फल व इत्र से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन

शिव मंदिरों में कतार में लगे श्रद्धालुओं ने ओम नम: शिवाय, हर-हर महादेव, हर-हर गंगे, बम-बम भोले नाम का जाप किया। मान्यता है कि शिव की पूजा अर्चना करने से उनके भक्त को कभी अकाल मृत्यु का भय नहीं सताता है, क्योंकि भगवान शिव स्वयं महाकाल है। दोपहर बाद श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें