कसया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगरपालिका परिषद कुशीनगर के सभागार में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “राइट जस्टिस एक्शन फॉर ऑल वुमेन एंड गर्ल्स” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान देने वाली महिला स्वच्छता मित्रों और नागरिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष किरन जायसवाल, प्रतिनिधि राकेश जायसवाल और ईओ अंकिता शुक्ला ने स्वच्छता कार्य में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समूहों और महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
नपा अध्यक्ष किरन जायसवाल ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और कुशीनगर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग का आह्वान किया।
ईओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि नगर और वार्डों को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम जीरो वेस्ट इवेंट और जीरो प्लास्टिक इवेंट की अवधारणा पर आयोजित किया गया है। वहीं नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के संदर्भ में स्वच्छता कार्यों की चर्चा करते हुए बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों की सराहना की। इस दौरान सावित्री देवी, ऊषा देवी, लीलावती देवी, ज्ञाति देवी, किशनावती देवी, अनीता देवी, विंदु देवी, सरिता देवी, प्रियंका देवी, इंद्रावती देवी, ममता देवी और रिंकी देवी समेत कई महिला स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वच्छता प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी ने किया। उन्होंने कचरे के पृथक्कीकरण और स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान लिपिक राजेश कुमार श्रीवास्तव, उग्रसेन कुमार, हरेंद्र यादव, साकेत गोविंद राव, मोहम्मद मुस्तफा, रास बिहारी श्रीवास्तव, समरजीत मद्धेशिया, विजय यादव और रिजवान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।