फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कस्बे को स्वच्छ बनाने के लिए मिलकर करना होगा कार्य

Tue, 10 Mar 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। नगर पंचायत सभागार में सोमवार को कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कस्बा को स्वच्छ बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने कहा कि कस्बा को स्वच्छता बनाने में कर्मचारियों के साथ कस्बा के लोगों को मिलकर कार्य करना होगा। इसकी पहल आज से ही करनी चाहिए। अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी ने कहा कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार के लिए नियमित निगरानी की जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के डीपीएम नीरज गोविंद राव ने स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने पर बल दिया।
विज्ञापन

इस दौरान अखिलेश कश्यप, बबलू रावत, विक्की गोविंद राव, नंदलाल कुमार, दीपक गोविंद राव, चंद्रशेखर, रविंद्र, रामप्रवेश, संजय, पिंटू, पवन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें