तरया सुजान। पुलिस की तरफ से शुक्रवार को तरया किनवारी टोला स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में लगे मेले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण पर जोर देते हुए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
इंसपेक्टर ओमप्रकाश सिंह ने वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 व साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि की जानकारी देते हुए संकट के समय इसका प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध आदि की जानकारी दी और पुलिस की मदद लेने की अपील की।
इस दौरान एसआई शशांक शेखर राय, कांस्टेबल राहुल कुमार, महिला कांस्टेबल कविता सिंह, गायत्री चौहान, अंकिता आदि मौजूद रहीं। संवाद