फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: साइकिल से देश भ्रमण पर निकले दो यात्री कुशीनगर पहुंचे

Sat, 28 Mar 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
संपूर्ण भारत और नेपाल यात्रा पर निकले दो साइकिल यात्री पहुंचे कुशीनगर।
विज्ञापन
कसया। संपूर्ण भारत और नेपाल की धार्मिक यात्रा पर निकले दो साइकिल यात्री शुक्रवार को कुशीनगर पहुंचे। यहां संक्षिप्त प्रवास के बाद दोनों अयोध्या के लिए रवाना हो गए। शहर के लोगों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

बिहार के आरा निवासी गुड्डू और मधुबनी निवासी पप्पू सिंह 11 फरवरी से साइकिल यात्रा पर निकले हैं। दोनों का उद्देश्य प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण करते हुए चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना है। पप्पू सिंह ने बताया कि उनकी यात्रा की शुरुआत नेपाल से हुई थी। नेपाल के बराज क्षेत्र से निकलकर पशुपतिनाथ मंदिर, मनोकामना मंदिर, मुक्तिनाथ मंदिर, जनकपुर धाम समेत कई प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन किया। इसके अलावा हलेसी महादेव, ग्लेश्वर महादेव और गुप्तेश्वर महादेव मंदिरों में भी उन्होंने पूजा-अर्चना की।उन्होंने बताया कि नेपाल यात्रा पूरा करने के बाद अब वे भारत भ्रमण पर निकले हैं, जहां विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन करते हुए यात्रा जारी रखेंगे। कुशीनगर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने दोनों यात्रियों का स्वागत किया। लोगों ने उनके साहस व धार्मिक आस्था की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें