सुकरौली ब्लांक परिसर में जन आक्रोश महिला सम्मेलन में मौजूद महिलाएं व अन्य।स्रोत-सोशल मीडिया
सुकरौली। ब्लाॅक परिसर में बृहस्पतिवार को जन आक्रोश महिला सम्मेलन एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान ने किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया।
ब्लॉक मुख्यालय से शुरू हुई पदयात्रा के जरिये विभिन्न मार्गों और क्षेत्र में जागरूकता का संदेश दिया गया। महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सीमा के साथ महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण और उनके अधिकारों पर अपने विचार व्यक्त किए।
ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही समाज और देश का समग्र विकास संभव है। उन्होंने सभी महिलाओं से संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। वहीं, अन्य वक्ताओं ने भी सरकार की योजनाओं और महिला हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।