फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आंधी-बारिश में पैदल जा रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत

Fri, 01 May 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के पपउर के समीप बुधवार रात आंधी और बारिश के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर आठ राजा मदनपाल नगर इंद्रसेनवा गांव के गनेश (60) बुधवार रात करीब नौ बजे रामकोला से पैदल घर लौट रहे थे। आंधी-बारिश के कारण वह रास्ता भटककर मेहदीगंज की ओर पहुंच गए। इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी रामकोला भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में ही गनेश ने दम तोड़ दिया। हादसे में मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें